Homeधाररिंगनोदहमारा रिंगनोद नगर समरसता नगर बनने का संकल्प लिया भारत...

हमारा रिंगनोद नगर समरसता नगर बनने का संकल्प लिया भारत माता की ऐतिहासिक आरती के हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया

रिगंनोद:- (योगेश गवरी) हिन्दु उत्सव समिति द्वारा रिंगनोद के राजा गणेश के पंडाल में रात्रि भारत माता की आरती,नगर गौरव सम्मान एवं हमारा रिंगनोद -समरस नगर का संकल्प लिया। रिगंनोद नगर पुरे मालवा क्षेत्र में समाज परिवर्तन का वाहक बन रहा है रिंगनोद के राजा गणेश उत्सव के आठवें वर्ष में पाण्डाल को रामजन्म स्थान के मन्दिर की प्रतिकृति में बनाया गया है।

राष्ट्रीयता के भाव के साथ नगर रिंगनोद में ऐतिहासिक भारत माता की आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिसमें मंच पर देश के प्रसिद्ध प्रवचनकार गोपालकृष्ण उज्जैन, ज्योतिष आचार्य पुरुषोत्तम भारद्वाज, सुभाष शर्मा दतिगाव, गिरिराज व्यास के सानिध्य में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त के सामाजिक समरसता संयोजक मुकेशजी दिशावल, धार विभाग के माननीय संघ चालक भुपेन्द्रजी कसेरा, सहीत रिगंनोद के हिन्दु समाज के प्रमुखो के द्वारा सामूहिक रूप से *हमारा रिंगनोद -समरस ग्राम का* का संकल्प दिलाया गया। तथा ग्राम का को गौरवान्वित करने वाले बंधु/भगीनी को नगर गौरव सम्मान से राहुल चौहान एसडीम , आशुतोष एसडीओपी सरदारपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जी सोमानी ने किया। समरस नगर संकल्प के पुर्व समरस नगर घोषित करने का आधार बने पांच बिन्दुओ पर लगभग दो दशक से संघ के माध्यम से हिन्दू समाज में विभिन्न आयोजन, प्रयासो से
1-एक देवालय,२-एक जलाशय ३-एक श्मशान,४-एक पंगत,४-अनुसुचित जाति निर्विघ्न सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम , से समरस होकर इन बातों का पालन रिंगनोद का हिन्दु समाज करने लगा है है इसलिए रिंगनोद समरस नगर बन सका है भारतमाता आरती, ग्राम गौरव सम्मान, हमारा रिंगनोद समरस नगर संकल्प कार्यक्रम के पुर्व रिंगनोद के राजा गणेश की आरती सभी अतिथि समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने उतारी पश्चात गो पुजन किया गया, मंचासीन अतिथियो का स्वागत हिन्दु उत्सव समिति के घनश्याम गर्ग, हरिओम पाटीदार,रामु भाबर,निशाल सेठीया विनोद पटेल, सहीत अनेक कार्यकर्ताओ ने दुपट्टा ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया कार्यक्रम की भुमिका हिन्दु उत्सव समिति के सह संयोजक गौरीशंकर पटेल ने रखी इस अवसर, नगर गौरव सम्मान के साथ,राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी की ज्योति चौहान की माताजी का भी सम्मान किया कार्यक्रम नगर के समाज प्रमुखो को मंच पर आमंत्रित कर सभी आमंत्रित कर सामाजिक सद्भाव मंच ओर समरसता मंच के कार्यकर्ता ने भगवा दुपट्टे से स्वागत किया। सामुहिक *हमारा रिंगनोद समरस नगर* के संकल्प के बाद सभी अतिथियो ओर हजारो श्रद्धालु द्वारा भारत माता की आरती उतारी गई कार्यक्रम के अन्त में रिगंनोद निजी विद्यालयों ज्योति विद्या पीठ,यस्वनी पब्लिक स्कुल एवं विस्डम स्कुल के बच्चों ने धार्मिक, सामाजिकता, राष्ट्रीयता ओत-प्रोत प्रेरणा दायक रंगमंचीय प्रस्तुती देकर समाज को संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सतपुड़ा ,प्रकशजी सेठीया ने किया आभार संयोजक श्री ईश्वरी मिस्त्री ने माना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!