Homeझाबुआपेटलावदपेटलावद सिविल हॉस्पिटल में किया गया सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण....

पेटलावद सिविल हॉस्पिटल में किया गया सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण….

वॉइस ऑफ़ झाबुआ- पेटलावद । सिविल हॉस्पिटल पेटलावद पर नगर पंचायत पेटलावद के सहयोग से सभी सफाई मित्र का स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया गया… जिसमें नाक कान गला तथा खाखार संबंधी सभी जाच की गई। बीएमओ डॉक्टर राहुल गणावा के निर्देशन में सभी सफाई मित्रों का स्वागत का कार्य सिविल अस्पताल पेटलावद में किया गया। तथा उनकी सभी स्वास्थ्य संबंधी जांच स्पेशलिस्ट डॉक्टर से की गई।

इस कार्यक्रम में डॉट विभाग से प्रियंका राजकुमार तथा तोलिया त्वचा संबंधित रोगों के लिए श्री राजीव वैष्णव नेत्र विभाग से श्री भूरालाल कटारा, एचआईवी विभाग से सुश्री सुमित्रा तथा श्री विजय लैब टेक्नीशियन तथा समस्त मेडिकल ऑफिसर ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम नोडल पृथ्वीपाल सिंह द्वारा बताया गया कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे हमारे कार्य करने वाले सभी सफाई कर्मचारी स्वस्थ रहे तथा इनका हौसला बढ़ता रहे नगर पंचायत से श्री शुभम देवड़ा सफाई निरीक्षक द्वारा सहयोग दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!