Homeधारराजगढ़माताजी मंदिर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, मंशा महादेव का किया रुद्राभिषेक,...

माताजी मंदिर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, मंशा महादेव का किया रुद्राभिषेक, आरती में भी हुए शामिल

राजगढ़। पूर्व नगर प्रशासन मंत्री व राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह रविवार को शाम करीब 5 बजे नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पहुंचे। माताजी मंदिर पहुंचने के पश्चात मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा में सम्मिलित होकर आरती का लाभ किया। जिसके बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन ने गुरुदेव श्री मुरारीलाल भारद्वाज व ज्योतिषाचार्य कथा वाचक श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज से आशीर्वाद प्राप्त कर धार्मिक विषय पर चर्चा भी की। जयवर्धन सिंह करीब 1 घंटे तक माताजी मंदिर रहे इस दौरान उन्होंने मंदिर पर भगवान श्री मंशा महादेव का रुद्राभिषेक भी किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल तथा सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल भी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!