Homeअलीराजपुरमणिपुर की घटना को लेकर आदिवासी समाज अलीराजपुर में निकाला कैंडल मार्च

मणिपुर की घटना को लेकर आदिवासी समाज अलीराजपुर में निकाला कैंडल मार्च

अलीराजपुर से रितुराज

मणिपुर में हुई मानव जाति को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आदिवासी समाज ने टंट्या भील चौराहा से मुख्य मार्ग हों कर बस स्टैंड पहुचे शनिवार शाम 7 बजे कैंडल मार्च करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया और दोषियों को सजा देने की मांग की। इस मौके पर आदिवासी समाज के लोगो ने कहा मणिपुर में हुई शर्मसार घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

यह केंद्र सरकार की नालायकी है जो अपने राज्य की एक सरकार को बचाने के लिए मौन बैठी है। वह बेहद निंदनीय है। आदिवासी समाज के लोगो ने कहा कि जिस देश की राष्ट्रपति महिला हो, उस देश में यदि महिलाओं के साथ इस तरह हो रहा है तो यह बहुत ही शर्मनाक है और विदेशों में भी इस घटना को लेकर देश की किरकिरी हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मणिपुर की राज्य सरकार को बर्खास्त करने के साथ ही जिन लोगों ने देश को शर्मसार किया है, उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!