अलीराजपुर से रितूराज
अलीराजपुर रविवार को भारतीय मजदूर संघ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ जिला इकाई की बैठक सूर्य उद्यान में रखी गई अलीराजपुर जिले की सभी परियोजना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता.सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि उनको 2 महीने का मानदेय अभी तक नहीं डाला है जबकि सरकार द्वारा साफ-साफ आदेश किया गया है कि एक तारिक से पांच तारिक तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय डर जाएगा लेकिन उसके बाद भी 2 महीने तक का आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय भी नहीं डाला है जिसमें भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री धनसिंह कनेश ने बताया की मानदेय नहीं होने की बात लेख में पूछे जाने पर बजट नहीं होने की बात बताई लेकिन इंदौर संभाग में सभी जिलों का मानदेय जमा हो रहे सिर्फ अलीराजपुर जिले का मानदेय क्यों नहीं जमा हुआ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजन का आम जन तक पहुंचाने का काम करती है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विभाग के अलावा अन्य विभाग का भी काम करती है ऐसे में मानदेय नहीं होना उनके लिए परेशानी बन रही है मंजुला लोहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में काफी आक्रोश है वह ग्रामीण इलाकों में जा जाकर जन कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाती है उसके बावजूद भी उन्हें टाइम पर मानते ही नहीं दिया जाता है जिसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में आक्रोश बना हुआ है अगर मानदेय 2 या 3 दिन में जमा नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।।
