पुलिस कि अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रेता के विरूद्व कार्यवाही
परिवेश पटेल रायपुरिया
अधीक्षक जिला झाबुआ के द्वारा जिला झाबुआ मे नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अन्तर्गत नशाखोर एंव मादक पदार्थ बेचने वालो के विरूद् कडी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद सौरभ तौमर के द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार कुन्सारिया को कार्यवाही हेतु विशेष निर्देश दिये गये । अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वालों के विरूद् लगातार कार्यवाही के क्रम मे दिनांक 28-07-2023 को कुन्सारिया की टीम को सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति झाबुआ बाय पास तिराहा के पास रायपुरिया मे अवैध रूप से नवयुवकों को गांजा बेच रहा है इस सुचना पर थाना रायपुरिया के सउनि श्री रियाजुलहक के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नरैन्द्र पिता शिवाजी लखारा उम्र 42 साल निवासी तलावपाडा रायपुरिया को रंगे हाथो गांजा बेचते हुए पकडा व उसके पास से 100 ग्राम गांजा किमती 1000 रू का बरामद कर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व किया गया । इस सराहनीय कार्य मे निरीक्षक थाना प्रभारी श्री राजकुमार कुंसारिया, सउनि श्री रियाजुल हक, प्रआर 29 अविनाश , आर 584 राकेश मोर्य, आर 554 सुरेश डाबर, का सराहनीय योगदान रहा ।