Homeधाररिंगनोदविधायक ग्रेवाल ने इडरिया मे 6 लाख के सीसी रोड का भूमिपुजन...

विधायक ग्रेवाल ने इडरिया मे 6 लाख के सीसी रोड का भूमिपुजन किया कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मे महिलाओ के फार्म भी भरे गए

विधायक ग्रेवाल ने इडरिया मे 6 लाख के सीसी रोड का भूमिपुजन किया

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मे महिलाओ के फार्म भी भरे गए

 

 

सरदारपुर :-(योगेश गवरी) ग्राम पंचायत मारोल के ग्राम इडरिया मे मोहन देवडा के घर से नाले तक 6 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा भूमिपुजन किया गया। साथ ही ग्राम मारोल, इडरिया, डाडुर मे कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मे महिलाओ के फार्म भरे गए जिसमे मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओ को 1500 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे एवं गैस सिलेण्डर 500 रूपये मे दिया जाएगा। इसके बाद विधायक ग्रेवाल नेशनल हाईवे पर मारोल मे चल रहे सर्विस रोड का निरीक्षण करने पहुचे और जल्द ही सर्विस रोड का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजयसिंह बडगोता, चन्दरसिंह पटेल, भगतसिंह पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव भेरूसिंह बडगोता, सरपंच प्रतिनिधी गोपाल डामर, उपसरपंच राकेश कटारा, दुलेसिंह भूरिया, जितेन्द्र ठेकला, दीपक भायल, राहुल, बंशी आदि ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!