
संवाददाता – सुनील खोड़े
————————————–
पेटलावद। गुरुवार को थाना परिसर पेटलावद में विभिन्न प्रकरणों में बिना मालिक के धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्तशुदा कुल 14 वाहनों की नीलामी की गई जिसमें अनुविभागीय दंडाधिकारी अनिल राठौर के द्वारा नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की जाकर उक्त वाहनों की बोली हेतु 09 लोगो द्वारा अनुविभगीय कार्यालय पेटलावद में अमानत राशि जमा कराई गई व बोली प्रारम्भ होकर उक्त प्रक्रिया में थाने पर जप्तशुदा 14 वाहनों की कस्बा पेटलावद के नागरिकों द्वारा बोली लगाई गई जिसमें सबसे अधिक बोली 13500 रूपयें की रही। उक्त नीलामी की प्रक्रिया में एसडीओपी सौरभ तोमर, थाना प्रभारी राजुसिंह बघेल, सउनि राधेश्याम जाटवा एवं कस्बा पेटलावद के पत्रकार गण उपस्थित रहे। इस नीलामी प्रक्रिया में नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया