नगर के पत्रकारों ने नोमान खान के निधन पर श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का रखा मोन
थांदला। जिले के पत्रकार नोमान खान के असामयिक निधन पर गुरुवार को थांदला के समस्त पत्रकारों ने स्थानीय मामा बालेश्वर उद्यान में एकत्रित होंकर श्रद्धांजली सभा आयोजित कर स्वर्गीय खान की आत्म शांति हेतु दो मिनिट का मोन रख श्रद्धांजली अर्पित की। श्रद्धांजली सभा का संचालन पत्रकार राजेश वैद्य ने किया। ज्ञातव्य है की स्वर्गीय नोमान खान मेघनगर क्षेत्र के ग्राम मदरानी निवासी हो कर क्षेत्र में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाए संचालित करते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता करते आए हे। स्वर्गीय नोमान खान का जिले के थांदला से भी गहरा नाता रहा। विगत कुछ समय से जिला मुख्यालय पर निवास करते हुए वही पत्रकारिता से जुड़े रहे साथ ही स्वास्थ्य सेवा भी संचालित करते रहे। कोविड काल में खान ने निःशुल उत्कृष्ट सेवाए आमजन को दी। वे वर्तमान में मुस्लिम पंचायत के जिला सदर हो कर हाल ही में हज कर के लोटे थे। बुधवार को असर की नमाज के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद घर लोटे और वहा से जिला चिकत्सालय ले गए जहा चिकित्सको ने परीक्षण के बाद खान को मृत घोषित किया वैसे ही जिले के प्राकारो ओर मुस्लिम समाज में शोक की लहर छा गई। सोसल मिडिया पर जिले सहित पूरे प्रदेश भर के पत्रकारों द्वारा दुख व्यक्त कर शोक संदेश दिए जाने लगे। जिले के पत्रकारों द्वारा भी शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजली दी जानें लगी। श्रद्धांजली सभा में पत्रकार मुकेश अहिरवार,अक्षय भट्ट,धर्मेंद्र पंचाल,मनोज चतुर्वेदी, सिद्धार्थ काकरिया,मनोज उपाध्याय,पवन नाहर, वतस्ल आचार्य,समकित तलेरा, कदर शेख,आत्माराम शर्मा,मनीष वाघेला, गौरव अरोरा,सोहन परमार, कमलेश तलेरा जितेंद्र धामन,अविनाश गिरी,माणकलाल जैन आदि ने दो मिनिट का मोन रख पत्रकार साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस वज्रपात सहन करने किं शक्ति प्रदान करने की परम पिता परमेश्वर से कामना की।