त्रिशलानन्दनवीर की जयबोलो महावीर की जय घोष से नगर गुंजायमान।
महावीर जयंती पर निकला भगवान महावीर का वरघोड़ा
दिलीप सिंह भूरिया
आजाद नगर भाभरा
चंद्रशेखरआज़ाद नगर:- महावीर जयंती पर मंगलवार को नगर के जैन समाज द्वारा स्थानीय सुविधिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर पर अल सुबह से भगवान महावीर स्वामी जी प्रक्षाल पूजन आरती देववन्दन के बाद भगवान महावीर स्वामी जी के फोटो के साथ मन्दिर जी से समस्त जैन समाज के द्वारा ढोल धमाको के साथ वरघोड़ा निकाला गया । वरघोड़े में जैन समाज के अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद, महिला परिषद ,बालिका परिषद ,तरुणपरिषद के साथ समाज के वरिष्ठजन भी शामिल होकर भगवान महावीर के जयकारे लगाते नाचते गाते चल रहे थे। वरघोड़ा नगर के मेन रोड, रामन्दिर चोक, सोनी मोहल्ला ,नया बाजार होकर गुजरा समाजजनों के साथ अजैनो द्वारा भी भगवान महावीर स्वामी जी के फोटो के सामने अक्षत,नारियल चढ़ाकर गहुली कर भगवान का आशीर्वाद लिया वरघोड़ा पुनः जैन मंदिर पहुचा मन्दिर जी में भगवान महावीर स्वामी जी की महाआरती के लाभार्थी केशरीमलजी बिहारीलाल जी चोरड़िया बड़ागांव वाला जैन परिवार द्वारा आरती उतारी गई ।आरती के बाद चैत्य वन्दन समाज के वरिष्ठ बाबुलालजी जितमलजी द्वारा करवाया गया । स्नात्र पूजन व पंच कल्याणक पूजन महिला मंडल द्वारा करवाया गया । इसके बाद उपाश्रय में समाजन द्वारा सभा का आयोजन किया इसमें समाजनो ने भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर भगवान महावीर स्वामी जी के गुणगान एव स्तवन गा कर प्रभु को स्मरण किया। सभा मे यतीन्द्र ज्ञानपीठ की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षाथियों को पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी वात्सल्य के आजीवन लाभार्थी योगेश कुमार बाबुलालजी जैन द्वारा रखा गया। प्रभावना का लाभ बसन्ती बेन खीमावत मुम्बई द्वारा लिया गया।