Homeधारसरदारपुरकई दिनो से खुला पड़ा गटर नाली जिम्मेदारी अधिकारी नहीं दे रहै...

कई दिनो से खुला पड़ा गटर नाली जिम्मेदारी अधिकारी नहीं दे रहै ध्यान, 

कई दिनो से खुला पड़ा गटर नाली जिम्मेदारी अधिकारी नहीं दे रहै ध्यान,

 

बालुसिंह बारिया

 

सरदारपुर तहसील के राजगढ़ नगर परिषद के चन्द्रशेखर मार्ग पुराना हाईवे रोड़ नगर परिषद् भवन के सामने कई दिनों से खुला गटर है जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। लोगों का यहां से निकलना हर रोज़ मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि वाहन चलाते समय जरा भी असावधानी होती है, तो लोगों को चोटिल होना पड़ सकता है। जिस स्थान पर गटर खुला हुआ है, उसके बगल से कई दुकाने हैं। जहां पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन उसी गटर के इर्द-गिर्द खडे कर देते हैं।

बता दें कि नगर के कुक्षी नाका से अनाज मंडी गेट तक रोड निर्माणा होने से । यहां से दिनभर दो पहिया, चार पहिया वाहन चालक इस मार्ग से निकलते हैं। लेकिन रोड के प्रगति पर होने से खुला गटर मौत को निमंत्रण दे रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। इस से पहले भी कई बार इस मार्ग पर चार पहिया फंस चुके हैं, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!