6 अप्रेल कट्ठीवाड़ा धनार माता मन्दिर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा
जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी
कट्ठीवाड़ा/संपत धाकड़
कट्ठीवाड़ा 6 अप्रेल को कट्ठीवाड़ा धनार माता मन्दिर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा जन्मोत्सव के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ के पश्यात विशाल वाहन रैली पोलोग्राउंड से मेघ मांडवा हनुमान मन्दिर तक निकाली जाएगी शाम 7 बजे छप्पन भोग एवं महाआरती का आयोजन होगा इसके पश्यात महाभण्डारे का आयोजन किया जाएगा साथ ही कट्ठीवाड़ा सुदरकाण्ड समिति ने हनुमान जन्मोत्सव पर अधिक से अधिक लोगो के आने का आह्वान किया