Homeझाबुआझकनावदास्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील के शहादत दिवस पर किया गया गाता स्थापना,कई...

स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील के शहादत दिवस पर किया गया गाता स्थापना,कई राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता हुए आयोजन में सम्मिलित

पियुष राठौड़ झकनावदा

पेटलावद- तहसील के ग्राम पंचायत झकनावदा में 4 दिसंबर रविवार को रॉबिन हुड,आदिवासी क्रांतिकारी,स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील के गाता स्थापना का आयोजन किया गया।जिसमें दोपहर 1:00 बजे बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर में डीजे के साथ नाचते-गाते गगनभेदी नारों के साथ जुलूस निकाला। आपको बता दें कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात महाराष्ट्र के कई जिलों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिसके पश्चात उक्त आयोजन झकनावदा घाटी पर एक सभा में तब्दील हुआ जहां समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा अपने अपने उद्बोधन देकर जनता तक सीधी अपनी बात पहुंचाई।इसके साथ ही समाज उत्थान के लिए युवाओं को जागरूक करने की बात कही। शाम 6:00 बजे टंट्या मामा भील की प्रतिमा की स्थापना पेटलावद राजगढ़ उमरकोट मार्ग पर स्थित चौराहे पर विधिवत रूप से की गई। जिसके बाद सभी ने बलिदान दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी टंट्या भील की जय जय कार कर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महेन्द्र कन्नौज राष्ट्रीय प्रवक्ता,लोकश मुजाल्दे राष्ट्रीय प्रभारी जयस,सीमा वास्केल सामाजिक कार्यकर्ता,नितेश अलावा,मुकेश रावत,अरविंद कनेश,डॉ कमल डामोर,विक्रम सोलंकी,अनिल कटारा,रोशन सिंह सिंगार,श्रवण मेडा,सहित बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सभी ने हर्षोल्लास के साथ टंट्या मामा भील की प्रतिमा के आगे डीजे की धुन पर नृत्य किया एवं जयकारे लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!