खवासा
खवासा में हनुमान चौक पर नवरात्रि का आयोजन हो रहा था भीड़ का फायदा उठा कर बाइक लेकर हो गया था रफूचक्कर,वोज के खबर लगाने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की धड़ पकड़ सुरु कर दी थी ।फरियादी मनीष चौहान निवासी खवासा ने दिनांक 04.10.2022 को चौकी हाजिर आकर अपनी मोटर साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना थांदला के अपराध क्रमांक 613/2022 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौराने विवेचना घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर फुटेज के आध मुखबीर मामूर कर माल मुल्जिम की पतारसी करते मुखवीर द्वारा सूचना मिली की फुटेज में दिखा रहा व्यक्ति टिकू पिता तोलिया सिंगाड निवासी नरसिहपाड़ा का दिख रहा है जो टिकू के घर दबिश देकर पकड़ा जिससे पुछताछ करते अरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया एंव चोरी की हुई मोटर साइकिल को अपने घर के पीछे छुपाकर रखना बताया जो उसके घर से चोरी गई मोटर साइकिल हिरो एचएफ डीलक्स क्रमांक MP-45 MM 6613 किमती 50,000 रुपये की बरामद कर आरोपी को जेएमएफएसी न्यायालय थांदला के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने आरोपी को जिला जेल झाबुआ दाखिल किया गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी रविन्द्र राठी के निर्देशन में थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक कौशल्या चौहान, उनि जगन्नाथ कनाश आरक्षक 282 राकेश आरक्षक 464 भुरसिह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरक्षक राकेश डामोर के प्रयास से पूलिश ने 24 घंटे के भीतर ही वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया।।