रात को 12:10 बजे से ट्रेलर RJ .09.GC.1704. सीमेंट( वंडर सीमेंट) से भरा जो कि निंबाड़ा से पेटलावद खाली होने जा रहा था। वह बामनिया मुख्य चौराहे पर ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई दुकान नाना राठौड़ की दुकान के बाहर रखें कुछ सामान भी टूट चुका है। वहीं सामने कालू नाई की दुकान के टिन सेट और दुकान के आगे ओटला को तोड़ते हुए अमरगढ़ रोड जाने वाली पतली गली पर इस स्थिति में फंस चुका है ।की मुख्य चौराहे से समस्त मार्ग अवरुद्ध हो गए। जिसको क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। अगर क्रेन से नहीं निकलता है तो। ट्रेलर में क्लच प्लेट और प्रेशर प्लेट भी जा चुकी है। जिसको मैकेनिक द्वारा सुधार कर ही बाहर निकाला जाएगा।
यह भी बताया जा रहा है पर इसकी पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई।
निंबाड़ा से 800 बेग सीमेंट भरकर पेटलावद खाली करने जा रहे । ट्रेलर घुघरी में दरबार ढाबे पर टेलर को खड़ा कर दिया। और चौकीदार के रूप में एक व्यक्ति को ₹300 देने के बाद चालक पंकज मुनिया जोकि रानीसिंग के पास खेड़ी बजरंगगढ़ का निवासी है। जो कि चौकीदार को ट्रेलर की जवाबदारी देकर अपने घर बीवी बच्चों से मिलने बोल कर वहां से निकल गया । जिसके बाद चौकीदार और दो अन्य लोग ट्रेलर को वहां से लेकर निकल गए। और नशे की हालत में बामनिया के मुख्य चौराहे पर टेलर को बुरी तरीके से फंसा दिया। जिसके बाद ट्रेलर को आगे पीछे करने की बहुत कोशिश की गई। पर वहां से निकालने में कामयाब नहीं रहे अंदाजा लगाया जा रहा है ।कि ट्रेलर को वहां से हैंडब्रेक पर ही लाया गया।
फिलहाल पूरा मामला चोरी का ही लग रहा है। जिसमें सब की ही मिलीभगत हो सकती है। क्योंकि सभी लोग एक ही गांव के निकले। गाड़ी राजेंद्र यादव के नाम से होना बताया जा रहा है।