वॉइस ऑफ झाबुआ/ मेघनगर
झाबुआ जिले के शहरों में लगातार युवा पीढ़ी मे नशे की लत बढ़ती जा रही है जिसको लेकर प्रशासन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है हर नशीले पदार्थ पर सामाजिक सोच और शहर में शांति के वातावरण के लिए झाबुआ जिले के सभी थानों पर नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर आवेदन दिये गये। लाइसेंस की आड़ में कर रहे हैं लाइसेंसी दुकानदार अपनी मनमानी रोजाना गाड़ियों से भर कर झाबुआ जिले के निम्न नगरों की दुकानों से गुजरात तो अन्य कई जगह पहुंचाई जाती है। अवैध शराब की बिक्री अधिक संख्या में झाबुआ जिले के नगरों की लाइसेंसी दुकानों से होती है लेकिन कार्रवाई के नाम पर गरीब आदिवासी परिवार को ही किया जाता है परेशान।आदिवासी पर केस बनाकर परेशान करने से अच्छा है लाइसेंस दुकानों के मैनेजर पर कार्यवाही करें प्रशासन। जिसको लेकर आज हिंदु युवा जनजाती संगठन के द्वारा रम्भापुर ओर मेघनगर ब्लाक मे झाबुआ जिले के नगरों में निम्न प्रकार की अवैध नशीले पदार्थ एवं शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु आवेदन दिया गया इस अवसर पर हमारे Hyjs संगठन ब्लाक अध्यक्ष अनसिंग बबेरिया, एवं राहुल वसुनिया, रवि वसुनिया, सुनील डामोर ,राजेश निनामा,शंकर पारगी, महेश पारगी, रमेश बारिया, महेश मचार, गणेश वसुनिया, राजिया पारगी, कमल निनामा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
