Homeधारसरदारपुरग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत सरदारपुर मैं...

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत सरदारपुर मैं संपन्न

बालुसिंह बारिया

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा विकासखंड सरदारपुर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति योजना अतंर्गत नवगठित समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जनपद सभागार में संपन्न हुआ प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र का मुख्य अतिथि आत्मा योजना के ब्लॉक प्रबंधक अधिकारी पंकज पाटीदार जनपद सदस्य प्रतिनिधि बलराम मकवाना पीडु भई बारीया जिला अध्यक्ष मजदूर संघ सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन हाडा जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अधिकारी कमल मेडा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति के सदस्यों को अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पाटीदार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देना जैविक खेती से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं जिवाअमृत निमा अमृत आदि बनाने की विधि बताएं ओर अपने अपने क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर किसानो को जैविक खेती करने की ओर अग्रसर करें आदि जानकारी पाटीदार द्वारा बताई गई
कार्यक्रम में परामर्शदाता आदित्य वैष्णव विकास मारु विरेन्द राणावत कमलेश मावी रामा भूरिया द्वारा समितियों को अलग-अलग सत्र में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें दस्तावेजी करण एव कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी इसी प्रकार नेतृत्व विकास परिषद की आगामी कार्य योजना व्यक्ति विकास समूह चर्चा सामूहिक सहभागिता आदि विषय पर समितियों को प्रशिक्षण दिया गया
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी समितियां के अध्यक्ष सचिव एवं नवाअंकुर समिति के सदस्य उपस्थित रहे. संचालन विरेन्द राणावत ने किया, कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक समन्वयक अधिकारी कमल मेडा द्वारा आभार माना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!