योगेश गवरी
नगर नवरात्रि के अवसर पर नगर एवं आसपास के लगभग 50 से अधिक गरबा पंडालों में धूम मची हुई है समस्त ग्रामीण अपने अपने घर के कार्य से निवृत्त होकर धार्मिक स्थलों में जाकर माता की महाआरती में सम्मिलित होकर दर्शन का लाभ ले रहे हैं, अतिप्राचीन माँ नागेश्वरी मन्दिर की महिमा के बारे में पंडित दामोदर शर्मा ने बताया कि नवरात्रि में माँ नागेश्वरी दिन में तीन रूप लेती है प्रातः बालिका के रूप में ,दिन में युवावस्था और रात्रि में वृद्धावस्था यँहा दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन कर अपनी मनोकामनाए पूर्ण करते हैं जगह जगह गरबे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे है जिसमे बालिकाए सजधजकर समूह बनाकर अलग अलग रूप में अपना गरबा नृत्य कर दे है चारभुजा नवदुर्गा समिति ,शिवशक्ति अम्बिका चौक चौपाटी ,श्री योगमाया मन्दिर प्रांगण,योगमाया जौखेड़ी गेट ,भवानी माता मंदिर, एवं अन्य जगह गरबे की धूम मची हुई है। वही शिव शक्ति का गरबा मंडल द्वारा विडम स्कूल एवं ज्योति विद्यापीठ की बालिकाओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई नगर में आकर्षक का केंद्र रही वही आखिरी दिन माता का छप्पन भोग लगाकर महा आरती उतारी जाएगी
