@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
करवड़ से विनोद शर्मा

बीती रात को टेमरिया रोड पर एक किराने की दुकान पर अवैध रूप से दारू पकड़ी गई जिसमें किराने की दुकान के आड़ में वह अवैध रूप से दारू की बिक्री कर रहा था
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गोवर्धन मकवाना के निर्देशानुसार एक टीम गठित की जिसमें राजेश गहलोत, लक्ष्मण सिंह चौहान ,विजेंद्र यादव ने टैमेरिया रोड पर जाकर अरुण मेलीवार की किराने की दुकान पर बीती रात को छापा मार कर अंग्रेजी दारू जब्त की वह दारू एक सफेद झोले में अवैध दारू रखी हुई थी वह जब्त कर पुलिस चौकी करवड़ ले गए और वहां जाकर पंचनामा बनाकर केस बनाया,कुल शराब 16 लीटर जब्त की गई जिसकी कीमत 4860 रुपए बताई जा रही है