Homeझाबुआबामनिया की सरकारी स्कूल राम भरोसे हो रही संचालित

बामनिया की सरकारी स्कूल राम भरोसे हो रही संचालित

 

जब से बामनिया बॉयज स्कूल की बिल्डिंग की मरम्मत करने के आदेश के बाद बच्चों को कन्या शाला स्कूल में सुबह 7:30 से 11:30 किस शिफ्ट में स्कूल संचालित होने के आदेश के बाद ऐसा लगता है कि इस आदेश ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर लिया है, 45 मिनट लगने वाला प्रेट अब मात्र 30 मिनट हो गया, और इस समय में रतलाम और नागदा से आने वाले शिक्षक भी समय पर नहीं पहुंच पाते हैं जिसकी वजह से बामनिया सरकारी स्कूल के बच्चों का हाल कुछ ऐसा है कि मानो घर के आंगन में ही खेल कूद कर रहे हो, वहीं कुछ बच्चे क्लास रूम में बैठकर ग्रुप बनाकर पब्जी गेम या लूडो खेल रहे हैं तो वहीं कुछ बच्चे स्कूल के ग्राउंड में ही घूमते हुए देखे जा सकते हैं , और क्लास रूम की कमी की वजह से 11वीं और 12वीं के बच्चों को एक साथ बैठाया जा रहा है उसमें भी शिक्षक मौके पर अनुपस्थित मिले और 9 वी के लगभग डेढ़ सौ बच्चों का एक क्लास रूम में बिठाया और जगह ना होने पर कुछ बच्चे बाहर बैठकर पढ़ाई करते हुए देखने को मिले

अब सवाल यह उठता है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला कौन है शिक्षक, शासन प्रशासन, क्योंकि मरम्मत के आदेश के बाद भी लगभग 2 महीने बीत चुके हैं पर अभी तक बॉयज स्कूल मरम्मत के नाम से दरवाजा नहीं खुला..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!