में हु यहाँ का बादशाह …वार्ड क्रमांक ..2 वार्ड पार्षद का टिकिट तो मेरी जेब मे है पार्टी से बगावत करने वाले भी मांग रहे टिकिट पार्टी स्थानीय ओर दमदार प्रत्याशी को दे मौका …
पेलावद नगरपंचायत चुनाव में पार्षद टिकिट के लिए इस बार भाजपा में भारी घमासान है हर वार्ड में टिकिट के लिए लम्बी लिस्ट है तो वही वार्ड क्रमांक दो में एक से बढ़कर एक दादा पहलवान अपने अपने दांवे कर रहे है इस वार्ड से एक दावेदार तो खुला चेंलेंज कर रहे है कि पार्षद का टिकिट तो मेरी जेब मे है और में ही यंहा से चुनाव लड़ूंगा ….जबकि जमीन पर उनकी स्थिति ऐसी नही है कि वह चुनाव जीत जाए चुनाव जीतने के लिए आपको जनता का दिल जितना पड़ेगा उनके साथ उठना बैठना पड़ेगा दादागिरी या चेलेंज करने से चुनाव नही जीते जाते है…
वही पिछली बार पार्टी ने जिन दो लोगो को पार्टी के खिलाफ जाने पर पार्टी स बाहर किया था वह दो नेता भी यंहा से इस बार टिकिट मांग रहे है जबकि एक पार्षद जो पिछली बार वार्ड क्रमांक 4 जन्हा से जीते थे उस वार्ड में कभी जनता के बीच गए ही नही ओर उनकी समस्याएं भी नही सुनी तो किस मुंह से टिकिट मांग रहे है यह समझ से परे है
पार्टी स्थानीय ओर नए प्रत्याशी को दे मौका
वार्डवासियों की मांग है कि इस बार पार्टी यहां से स्थानीय ओर दमदार प्रत्याशी को पार्षद का टिकिट यंहा से दे ताकि वह जनता से जुड़ा रहे और जनता की सेवा कर सके जनता का यह भी कहना है कि इस बार बाहरी स्वीकार्य नही करेंगे अन्यथा परिणाम उल्टे आ सकते है ।