रणायरा, मुकेश कुमावत
जनपद पंचायत पिपलोदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रणायरा के खेतो में खराब हुई सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण विस्तार अधिकारी एस. आर . नागर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमावत , ने ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम हायरी ओर उपसरपंच प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह देवड़ा से मुलाकात करी। उसके पश्चात सभी ने ग्रामीण के साथ मिलकर टोल फ्री नम्बर पर जिन जिन किसानों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके खेत पर जाकर फसल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पीला मोजुक का आतंक ज्यादा दिखाए दिया। जिसकी वजह से संपूर्ण फसल खराब होने की कगार पर है ।ये बिमारी धीरे धीरे पुरे खेत की फसल को खराब कर देती है। बहुत सारे किसान की फसल पानी भराव के कारण खराब हो गई।
जब कृषि विस्तार अधिकारी एस . आर . नागर का कहना है कि जिन जिन किसानों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत की थी। जब उन किसानों के खेत का निरीक्षण किया तो उनकी फसल लगभग पूरी तरह से खराब हो गईं है। ओर मेरा यही कहना है कि अगर ओर किसी किसान की फसल खराब हुई हो तो टोल फ्री 18002337115 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है।