Homeझाबुआअति प्राचीन तेजाजी मंदिर पर दो दिवसीय उत्सव की रही धूम

अति प्राचीन तेजाजी मंदिर पर दो दिवसीय उत्सव की रही धूम

सुरेश परिहार सारंगी।

सारंगी -नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तेजाजी मंदिर पर सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा का वाचन पंडित अविनाश उपाध्याय द्वारा कथा का वाचन किया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का लाभ लिया भैरवनाथ बस स्टैंड पर भी वीर तेजाजी महाराज का नाटक किया जिसमें आसपास गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने नाटक को देखा यह नाटक सुबह 4:00 बजे तक चला उसके बाद आरती और प्रसादी का वितरण हुआ नगर के प्राचीन चमत्कारी तेजाजी मंदिर इस वर्ष भी भादवी सुदी दशमी पर धूमधाम से मनाया गया दशमी को शोभायात्रा निशान यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची मंदिर पर आसपास से आए मन्नत धारीयो ने मंदिर पर तांती तुड़वाने का काम किया मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर चमत्कारी है दशमी के दिन जहरीले जीव जंतु के विष को निकाला जाता है छतरी एवं निशान के साथ जुलूस निकाला गया नगर स्थित प्राचीन तेजाजी मंदिर पर तेजा दशमी का कार्यक्रम मनाने की तैयारियां 2 दिन पहले से ही चल रही थी मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई वनवासी अंचल में इस पर्व को लेकर लोगों मैं काफी उत्साह रहता है और कयी गांव से युवा अखाड़े के साथ सारंगी में आये ओर हेरत अंगेज करतब दिखाए मुख्यतः सारंगी का अखाड़ा ओर छोटा बोलासा के आखडे आकर्षण का केंद्र रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!