

कल्याणपुरा
डा. राधाकृष्णन की जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा के बच्चो द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया और उनके आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम सर्वप्रथम प्राचार्य पी एन कोचरा एवपूरे स्टाप के शिक्षको द्वारा मां सरस्वती एवं डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दीप प्रज्ज्वलित एव माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की ।
शिक्षक एक कुम्हार के समान है जो बालक के भविष्य को गढ़ता है। उसे नई दिशा प्रदान करता है अतः शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण अंग है। इस प्रकार शिक्षक समाज के विकास में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से विशेष रूप से योगदान प्रदान करते हैं और समाज के उत्थान में विशेष सक्रिय सहभागिता प्रदान करते हैं अतः इनका सम्मान एवं सुरक्षा समाज का दायित्व है। इसी संदेश को प्रसारित करने के लिए बच्चो ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों का किया सम्मान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मै अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों को तिलक लगा हर फूल के साथ प्रतीक चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया और अपने शिक्षक शिक्षिकाओं से आशिर्वाद लिया। इस दौरान प्राचार्य परमानन्द कोचरा ईश्वरलाल गुज्जर पल्लुसिंह चौहान अमरसिह चौहान ज्योति काछी आदि उपस्थित थे।