Homeझाबुआनगर में मनी धूमधाम से तेजा दशमी

नगर में मनी धूमधाम से तेजा दशमी

हेमंत राठौड़

करडावद प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सत्यवीर तेजाजी महाराज का पर्व बड़े ही धूमधाम से जतरा के आयोजन के साथ मनाया गया गांव के तेजाजी मंदिर पर उत्सव को लेकर प्रातः से भक्तों का तांता दर्शन हेतु लगा रहा मंदिर पुजारी द्वारा आज के दिन बड़ी जतरा का आयोजन किया जाता है जहां पर पुजारी द्वारा मन्नत धारी व्यक्ति की ताती तोड़ी जाती है जिसका लाभ आसपास के ग्रामीणों द्वारा भी लिया जाता है ताती का मतलब एक रक्षा सूत्र धागे से है वह धागा वह व्यक्ति बनता है जिसे की किसी जहरीले जीव जंतु द्वारा काटा जाता है ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति भगवान के नाम एक धागा ताती बांध लेता है और वह आज के दिन दशमी उत्सव पर जतरा मैं आकर उस ताती को तुड़वाता है
महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण किया जाता है प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी भक्तों अपना उपवास खोलते हैं यहां इस पर्व का बड़ा महत्व होता है पर्व को लेकर ग्रामीण अपना कामकाज भी बंद रखते हैं तेजा दशमी को लेकर महिला पुरुष व बच्चों में काफी उत्सव रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!