पेटलावद ग्राम पंचायत दहडी के गांव तालापाड़ा में एक नीम के पेड़ से रहने वाले सफेद द्रव पदार्थ को लेकर पूरे अंचल में सनसनी फैली हुई है ग्रामीण जनसंख्या के वशीभूत होकर नीम के पेड़ के नीचे धूप दीप अगरबत्ती चढ़ाने लगे हैं ग्रामीणों का कहना है कि यह चमत्कार किसी देव शक्ति की सक्रिय होने की कारण दिखाई दे रहा है आसपास में अनेक नीम के पेड़ है लेकिन नीम के पेड़ के तने से सफेद पदार्थ निकलने की प्रक्रिया केवल इसी नीम के पेड़ पर हो रही है ग्रामीण इससे नीम के पेड़ द्वारा दूध निकालना बता रहे हैं उनके अनुसार यह कैसी देवी शक्ति का प्रतिफल हो सकता है गांव के तेजमल सोलंकी ने बताया की तेजा दशमी के एक दिन पहले शाम को नीम के तने से सफेद पदार्थ का निकलना शुरू हुआ कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह प्रदर्शक कई शारीरिक बीमारियों को दूर करने में कारक साबित हो सकता है कुछ लोग ऐसे भी कहते हैं कि यह पौधे में होने वाली सामान्य वानस्पतिक परंपरा की क्रिया का परिणाम है जो भी हो इस घटना को लेकर ग्रामीणों मे भारी जिज्ञासा है