खवासा, प्रद्युम्न वैरागी
कल रात्रि में झाबुआ पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी द्वारा झाबुआ के पुलिस बल में हेरफेर किया गया जिसमें खवासा चौकी प्रभारी अशोक बघेल का स्थानांतरण थाना थांदला किया गया एवं खवासा के नवीन चौकी प्रभारी के रूप में जगन्नाथ कनास की नियुक्ति की गई। खवासा चौकी की कमान अब जगन्नाथ कनास के हाथों में होगी,अब देखना यह होगा की किस तरह खवासा के नवीन चौकी प्रभारी जगन्नाथ कनास नगर में चल रहे अवैध धंधे पर कैसे लगाम लगाएंगे।