HomeUncategorizedभीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का विस्तार एवं सदस्यता अभियान प्रारम्भ

भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का विस्तार एवं सदस्यता अभियान प्रारम्भ

 

पेटलावद:-आज दिनांक 29/08/2022 को पेटलावद स्थित शासकीय महाविद्यालय परिसर मे आदिवासी परिवार द्वारा पूर्व मे गठित सामाजिक छात्र ईकाई भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के विस्तार एवम् सदस्यता अभियान के संदर्भ मे एक बैठक आयोजित की गई।बैठक मे आदिवासी परिवार सामाजिक मंच के सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित हुऐ।बैठक में बीपीवीएम के विस्तार एवम् सदस्यता अभियान के संदर्भ में आवश्यक चर्चा की गई।ज्ञात हो कि भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा राजस्थान के उदयपुर सम्भाग के वागड़ क्षैत्र में अपनी पेठ जमा चुका है। गत दिनों राजस्थान के राजकीय महाविद्यालयीन छात्रसंघ चुनाव मे इस छात्रसंघ को युवाओं का प्रबल समर्थन मिला है जिसकी बदौलत उदयपुर सम्भाग के 30 महाविद्यालयों मे से कुल 21 पर भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के युवा निर्वाचित हुऐ है ।
झाबुआ जिले के पेटलावद सहित अन्य शासकीय महाविद्यालयों मे छात्रों के हितों के लिऐ भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा पहले से कार्यरत है।आज कि इस बैठक के माध्यम से इसका विस्तार एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाने कि कार्यनीति पर विचार-विमर्श किया गया।पिछले दिनों भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक लतेशजी अड़ कि असामयिक मृत्यु हो जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
तथा वर्तमान जिला संयोजक के रूप मे रवि भाई निनामा को बैठक मे आमराय से नियुक्त किया गया ।
बैठक मे बीपीवीएम पेटलावद कि विस्तारित कार्यकारिणी में संयोजक-मुकेश भाभर,सह संयोजक-अन्नू सोलंकी,सह संयोजक-कमलेश निनामा,सचिव-मोनू निनामा,सह सचिव-शंकरलाल बारिया,सह सचिव-माया परमार,कोषाध्यक्ष-बंटी मैड़ा ,सह कोषाध्यक्ष-नारजी सोलंकी,सह कोषाध्यक्ष-कविता परमार,प्रवक्ता-विवेक गरवाल,प्रवक्ता-राकेश मैड़ा,प्रवक्ता-महेश गुण्डिया, मिडिया प्रभारी-रामू ताड़ , प्रचारक-किरण गरवाल,सदस्य- माँगीलाल मैड़ा,नंदराम निनामा,फाल्गुनी पाटीदार आदि बनाऐ गए।
मार्गदर्शक-युवा आईकाॅन ईश्वरलाल गरवाल बनाऐ गए।
आदिवासी परिवार सामाजिक मंच के कार्यकर्ता सचिनभाई गामड़,दशरथभाई बारिया, ईश्वरभाई गरवाल,धर्मेंद्र भाई डामर,कांतिभाई गरवाल दिनेश सिगाड़ थावरसिग होलेकी,प्रकाश डामर,सुरेश भाभर,मनोज डामर, निलेश मुणीया,पवन मैड़ा,दिलीप अरड़,बाबु मैड़ा,हिमत सिगाड, अनिल वसुनिया आदि उपस्थित हुऐ।बैठक का संचालन दिनेश भाई सिगाड़ व निलेश मुणीया ने किया।आभार व्यक्त धनराज भाई मैड़ा ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!