HomeUncategorizedभाजपा सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, देश-दुनिया के प्रति जिम्मेदारी भी निभाती...

भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, देश-दुनिया के प्रति जिम्मेदारी भी निभाती है

@Voice ऑफ झाबुआ        @Voice ऑफ झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति में नहीं है, बल्कि उसके कार्यकर्ता समाज और देश-दुनिया के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं। भाजपा युवा मोर्चा का ‘हरा-भरा मध्यप्रदेश’ ऐसा ही अभियान है, जिसके दौरान मोर्चा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकट का सामना करने के लिए 75 लाख पौधे रोपेंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने स्मार्ट पार्क में मोर्चा के ‘हरा भरा मध्यप्रदेश’ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्रसिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार तथा भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी नेताओं ने पौधे भी रोपे।

भाजपा देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैः शिवराजसिंह चौहान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने को लिए प्रतिबद्ध है। आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का सामना कर रहा है। इसलिए प्रकृति को बचाने के लिए हमें पेड़ लगाकार हरा भरा राष्ट्र बनाना है। पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मेरे जीवन का हिस्सा और संस्कार बन गया है। मेरे दिन की शुरुआत पौधारोपण से होती है। युवा मोर्चा के साथियों के साथ मेरा सभी नागरिकों से निवेदन है कि अपने परिवार के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएँ।चौहान ने इस अभियान के शुभारंभ पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

भारत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रदूत बनाः विष्णुदत्त शर्मा

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दुनिया का अग्रदूत बनकर उभरा है, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रतिदिन पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर रहे हैं।शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा की दिशा में ‘हरा भरा मध्यप्रदेश’ एक सराहनीय पहल है, जिसके लिए मैं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मोर्चा कार्यकर्ता तीन चरणों में रोपेंगे 75 लाख पौधेः वैभव पवार

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि इस महा अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय संचालन समिति गठित की गई है जो वार्ड, मंडल, विधानसभा, एवं जिला प्रभारियों से समन्वय स्थापित करेगी। पंवार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत तीन चरणों में 75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पहला चरण 11 सितम्बर से शुरू होगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर तक चलेगा। द्वितीय चरण 18 सितम्बर से शुरू होगा और 25 सितंबर को श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती तक चलेगा। तृतीय चरण 26 सितम्बर से शुरू होगा और महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा।पवार ने बताय कि 17 सितम्बर, 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को पौधरोपण के वृहद अभियान चलाए जाएंगे। वैभव पवार ने बताया कि  इस अभियान से जुड़ने के लिए लोग www.mpbjym.org वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा 9111003009 पर मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपना पंजीयन कर सकते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!