HomeUncategorizedयहां चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना सामान सहित नगदी ले...

यहां चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना सामान सहित नगदी ले उड़े बदमाश पुलिस की नाकामियां ….लगातार हुई थी चोरियां…. अब तक सफलता से दूर

रिपोर्टर /कल्याणपुरा

बहुत पुरानी कहावत है पुलिस करे ना चाकरी… को अभी तक यही कहा जा रहा था कि यह उक्ती इतिहास बन गई है, लेकिन न यह इतिहास बनी और न ही इसके भविष्य की हम भविष्यवाणी करते है। कारण यह कि इसका उदाहरण हमें लगातार जिले के साथ कल्याणपुरा में देखने को मिल रहा है। भले ही पुलिस सामाजिक क्षेत्र व पर्यावरण संरक्षण के साथ अपराधों पर नियंत्रण को लेकर आए दिन कभी पुलिस कंट्रोल, कभी किसी पुलिस थाना क्षेत्र तो कभी किसी पुलिस चौकी पर प्रेसवार्ता आयोजित कर कभी किसी लूट, कभी किसी चोरी, कभी वाहन चोरियां तो कभी राहजनी का खुलासा करे पर कल्याणपुरा पर पुलिसिया ऐसा कलंक लगा है कि कल्याणपुरा में हुई वारदातों का खुलासा आज तक नहीं हो सका। भले ही कल्याणपुरा बतौर टीआई दिनेश रावत हो या इससे पूर्व रहे के एल डांगी एम एल गौड़ कौशल्या चौहान लोकेन्द्र ठाकूर या इनसे पूर्व रहे केएल बरखड़े टीआई ने भले ही आते ही बातें व कार्य बड़े-बड़े किये हों पर अंतत: निकले टांय-टांय फिस्स…..। कल्याणपुरा का अम्बेमाता मंदिर, खोडिय़ार माता मंदिर हो या हनुमान मंदिर के साथ ही नगरीय क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर चोरियां हो गई पर एक भी चोरी का सुराग न तो तत्कालीन समय में टीआई के एल डांगी रहते कर पाए और न ही सम्भावना हाल ही में पदस्थ दिनेश रावत से है। आज रात्रि मै कल्याण धाम मंदिर से चोर ताला तोड़ मंदिर की रखी 18हजार की राशी चोर चुरा ले गए। उसके पूर्व थाने परिसर मै स्थिति हनुमान मंदिर से भी दनापत्र तोड़ चोर पैसे चुरा ले गए थे

कल्याण धाम रोड पर खड़ी रहती थीं डायल 100

कल्याण धाम रोड पर ही रात मैं डायल 100 खड़ी रहती है क्युकी उस रोड गुजरात से आने जाने वाली गड़िया अधिक संख्या मै निकलती रहती है आख़िर कल रात को क्यू खड़ी नही थी डायल 100 ये सोचने का विषय है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!