HomeUncategorizedज़िला पुलिस अधीक्षक से भेंट की नवनिर्वाचित सरपंच ने

ज़िला पुलिस अधीक्षक से भेंट की नवनिर्वाचित सरपंच ने

 

@Voice ऑफ झाबुआ  @Voice ऑफ झाबुआ

बड़ी खट्टाली

ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली के नवनिर्वाचित सरपंच चैनसिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि मदन लढढा , रमेश मेहता ने ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से आज बुधवार दोपहर पश्चात भेंट की एवं चौकी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवं पुलिस चौकी पर स्टाफ़ बढ़ाने की माँग की ज़िला पुलिस अधीक्षक ने पंचायत प्रतिनिधियो से कहा की आपके द्वारा दिए गये प्रस्ताव पर शीघ्र ही निराकरण किया जावेगा। ज़िला पुलिस अधीक्षक ने कहा की अपराधों पर नियंत्रण मेरी प्रमुख प्राथमिकता है। ज़िला पुलिस अधीक्षक ने पंचायत प्रतिनिधियो को आश्वाशन दिया की वे शीघ्र ही ग्राम बड़ी खट्टाली में एक शिविर आयोजित करेंगे। जिसमें चौकी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के ग्रामिनो से रूबरू संवाद करेंगे आपने अंधविश्वास एवं रूढ़िवादिता पर भी शिविर में चर्चा का आश्वाशन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!