
@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
मुकेश कुमावत
रतलाम जिले जावरा नगरपालिका के चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेस यूथ में खुशियां मनाई जा रही है। जावरा नगरपालिका में 30 वार्ड पर चुनाव हुए थे उसमें से 16 सीट कांग्रेस,9 सीट बीजेपी, ओर 5 सीट निर्दलीय के कोटे में गई । जैसे ही कांग्रेस के सीट की ज्यादा आई वैसे ही पुरे शहर में कांग्रेस यूथ में डीजे से जुलूस निकाला गया फटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई गई ओर पुरे शहर मे बाइक से रैली निकली गई, ओर एक तरफ बीजेपी के 9 सीट पर विजयी उम्मीदवार भी अपना जुलूस निकाल कर खुशियां मना रहे है। अब देखना यह कि नगरपालिका के अध्यक्ष पर किसका कब्जा होगा।