झाबुआ रतलाम
रतलाम पश्चिमी रेलवे के अंतर्गत रतलाम रेल मंडल में मंगल महुडी के पास मालगाड़ी के 16 डिब्बे अप तथा डाउन लाइन पर गिर गए थे जिससे मुंबई -दिल्ली रेल मार्ग बंद हो गया था अनेकों ट्रेनों को रद्द किया गया तथा ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया गया । दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता तथा रेल अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा तथा राहत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाया था वहीं बड़ोदरा रेल मंडल से भी सहायता मिली थी ।आखिरकार आज सुबह रेलवे ने मरम्मत का काफी कार्य कर लिया तथा एक रेल ट्रैक शुरू कर दिया है बड़ोदरा से पहली ट्रेन रतलाम की ओर आ रही है। पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक सहित आला अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे थे । रेलवे प्रशासन ने ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।