HomeUncategorizedसामने आया कसेरा बाजार में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज

सामने आया कसेरा बाजार में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज

 

@Voice ऑफ झाबुआ     @Voice ऑफ झाबुआ

शहर के कसेरा बाजार में बीती रात हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें तीन चार युवक एक अन्य युवक की लात घूंसो से पिटाई करते हुए नज़र आ रहे है। दरअसल घटना गुरुवार रात की है ,जहां संदीप पोरवाल नाम के युवक पर चुनावी रंजिश को लेकर राजेश बैरागी, विराज सोनी, धीरज शर्मा और अन्य लोगों ने कसेरा बाजार मेन रोड पर मारपीट की। संदीप बचने के लिए जब घर में घुस गया तो चारों ने घर में घुसकर संदीप और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की। इस विवाद में संदीप को जबड़े में गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उपचार के लिए उसे इंदौर ले जाया गया है। परिजनों के अनुसार हमला करने वाले चारों युवक वार्ड क्रमांक 22 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी के समर्थक है।

पीड़ित युवक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप पोरवाल वार्ड नंबर 22 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी संजय दवे से जुड़ा हुआ है। गुरुवार रात करीब 11:00 बजे संदीप को विराज सोनी ने फोन कर चौराहे पर बुलाया और उसके साथ वहां मौजूद युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। संदीप के साथ हुई मारपीट में उसे जबड़े पर गंभीर चोट आई है। परिजन उपचार के लिए उसे इंदौर के निजी अस्पताल में लेकर गए है। मारपीट के इस प्रकरण में माणक चौक थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!