HomeUncategorizedअभ्यर्थियों को मतगणना की तैयारियों से कराया गया अवगत

अभ्यर्थियों को मतगणना की तैयारियों से कराया गया अवगत

 

@Voice ऑफ झाबुआ    @Voice ऑफ झाबुआ

इंदौर। इंदौर नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां जारी है। इन्हीं तैयारियों के सिलसिले में आज नेहरू स्टेडियम में नगरीय निर्वाचन के महापौर तथा पार्षद पदों के अभ्यर्थियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर कलेक्टर  अभय बेडेकर,  अजय देव शर्मा, संयुक्त कलेक्टर  प्रतुल सिन्हा, उप जिला निवार्चन अधिकारी  मुनीष सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नेहरू स्टेडियम में 17 जुलाई को इंदौर नगर निगम निर्वाचन की मतगणना संपन्न होगी। अभ्यर्थियों तथा उनके अभिकर्ताओं को मतगणना की तैयारियों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई कि वार्डवार, मतदान केन्द्रवार तथा चक्रवार ईव्हीएम मशीन किस टेबल पर कब आयेगी। उन्हें मतगणना स्थल पर बैठक व्यवस्था, प्रवेश तथा पार्किंग व्यवस्था की जानकारी भी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!