वॉइस ऑफ झाबुआ
कल देर रात भाभरा से तीन किलोमीटर दूर पुलिस आरक्षक मनीष नायक का एक्सीडेंट हो गया, सिंगल पट्टी रोड पर सामने से वाहन तेजी से आने के कारण असंतुलित होकर.. रोड किनारे खाई में जा गिरी जहां उसको सिर में गंभीर चोट आई…जिसके बाद आरक्षक मनीष नायक को दाहोद इलाज के लिए भेजा गया था जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई ।मनीष नायक का आजादनगर भाभरा में ही जन्मे थे उनके पिता मडूसिंह नायक भी पुलिस विभाग में थे और पुराना थाना में ही मनीष का जन्म हुवा है और आजाद नगर में ही हायर सेकंडरी तक उन्होंने शिक्षा ग्रहण की उच्च शिक्षा अलीराजपुर पूरी की ओर वह पुलिस में अपने पिता की तरस भर्ती हुवे और उदयगढ़ थाने पर पदस्थ थे की कल अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया और सिर पर गंभीर चोट लगने से देर रात उनकी मौत हो गई ।