HomeUncategorizedमेघनगर जनपद के वार्ड नं 17 से शिक्षित युवा राजेश गणावा चुनावी...

मेघनगर जनपद के वार्ड नं 17 से शिक्षित युवा राजेश गणावा चुनावी मैदान में

मेघनगर जनपद के वार्ड नंबर 17 के शिक्षित युवा राजेश गणावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं । राजेश गणावा ने एलएलबी की ओर फिलहाल राजेश गणावा एलएलएम की पढ़ाई कर रहे हैं। राजेश अपने क्षेत्र में आने वाली 3 पंचायत के 7 गांव में विकास का दावा कर रहे हैं । वॉइस ऑफ झाबुआ से बात करते हुए राजेश गणावा ने बताया कि अगर उन्हें इस बार वार्ड सदस्य बनने का मौका मिलता है तो वह अपने वार्ड नंबर 17 के अंतर्गत आने वाली तीन पंचायत के साथ गांव में मेहनत से विकास करने की कोशिश करोगा। जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार अब तक होते आए हैं कौन भ्रष्टाचार को समाप्त करने की और कार्य करेंगे अपने वार्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। राजेश गणावा मामा जी ने कहा कि ग्राम के विकास के लिए एक शिक्षित जनप्रतिनिधि का होना आवश्यक है। अनपढ़ प्रतिनिधि से विकास नहीं हो पाता है इसीलिए उन्हें चुनावी मैदान में आना पड़ा और इस बार चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!