प्रेमलाल कुर्वे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ बनाया गया। राज्य शासन द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रेमलाल कुर्वे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ बनाया गया है ।इससे पूर्व प्रेमलाल कुर्वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला श्योपुर के रूप में कार्यरत थे।