HomeUncategorizedत्रिस्तरीय चुनाव का चढ़ा पारा, कार्यकर्ताओं की बैठकें हो गई धड़ल्ले से...

त्रिस्तरीय चुनाव का चढ़ा पारा, कार्यकर्ताओं की बैठकें हो गई धड़ल्ले से शुरू….

 

दीक्षांत शर्मा/जोबट

पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां बड़ गई है क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू हो गया है, हालांकि नामांकन वापसी की तारीख 10 जून तक आखरी है, उसके बाद ही तस्वीरें साफ हो जाएगी कोन लड़ेगा और कोन मैदान छोड़ भागेगा, लेकिन तैयारिया सभी ने अपने अपने स्तर पर शुरू कर दी है, चुनाव के इस सीजन में काफी घमासान देखने को मिलेगा, क्योंकि इस बार युवा ज्यादा संख्या में भाग ले रहे है, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के लिए भी युवाओं ने हुंकार भर दी है।

जिला पंचायत चुनाव के जोबट क्षेत्र वार्ड क्रमांक 07 में होगा घमासान…

जिला पंचायत के वार्ड 07 में त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी संभावना बन गई है, काफी दिलचस्प मुकाबला हो सकता है, इस वार्ड से 6 नामांकन दाखिल हुए है। जिसमे से 10 तारीख बाद कितने मैदान में रहेंगे ये देखने वाली बात होगी… लेकिन गलियारों में चर्चा अनुसार तीन प्रत्यासी मैदान में रहेंगे।

इनके बीच हो सकते कड़े मुकाबले

ममता/बबलू… भाजपा द्वारा जारी लिस्ट अनुसार ममता/बबलू को भाजपा समर्थन करेगी।

हजरी अजनार/सुमेरसिंह अजनार .. कांग्रेस ने अधिकृत रूप से अभी तक किसी का समर्थन नही दिया है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बन सकते है। जोबट शहर में जनसेवक के नाम से जाने जाते है।

रेखा डावर/ रमेश डावर :- रमेश डावर जोबट क्षेत्र मे आदिवासियों के बड़े नेता है, भाजपा को जोबट क्षेत्र में विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई, आज की युवा टीम रमेश डावर के काफी करीब है, युवाओं की आवाज पर ही रमेश डावर ने नामांकन दाखिल किया है, ग्रामीण क्षैत्र के युवाओं में उत्साह देखने जबरदस्त दिख रहा है, सोशल मीडिया प्लेट फार्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर रेखा रमेश डावर के समर्थन में पोस्टर तेजी से वायरल हों रहे है।

अनीता गाड़रिया/गुमानसिंह गाडरिया, प्रियंका डावर/ केशरसिंह डावर, पिंकी गाडरिया/ रघुनाथसिंह गाडरिया ने भी नामांकल दाखिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!