– जहरीली दवाई पीने से महिला की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । मामला थांदला तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मानपुर का है जहां पर 23 वर्षीय विवाहित महिला की जहरीली दवाई पीने से मौत हो गई । महिला का नाम जमना बाई पति भूरा खड़िया बताया गया है। महिला के पति ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है पति द्वारा कहा गया है कि महिला के अचानक उल्टी करने लगी जिससे उन्हें दवाई पीने की आशंका जाहिर हुई वह तुरंत थांदला अस्पताल महिला को लेकर आए । जिसके बाद उसे इलाज़ के लिए बाहर रेफर कर दिया गया रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया मृतक जमुना बाई की शादी 6 वर्ष पूर्व मानपुर के रहने वाले भूरा खड़िया से हुई थी । महिला के दो बच्चे हैं । मृतक जमना बाई के पिता का नगीन मुनिया है जो परवलिया के रहने वाले हैं। फिलहाल थांदला पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों सुपुर्द कर दिया जाएगा ।
थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि महिला के पति भूरा का कहना है कि उसकी पत्नी ने जहरीली दवाई पी है जिससे उसकी मौत हो गई । फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी ।