HomeUncategorizedमहत्वकांक्षी योजना का संकल्प लेकर चल रही हे मोदी सरकार :- पटेल

महत्वकांक्षी योजना का संकल्प लेकर चल रही हे मोदी सरकार :- पटेल

 

 

भारत के जन जन एवं हर मन में बसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अलीराजपुर प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल,पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह की उपस्थिति में पत्रकार बंधुओं के समक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया ।प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित पत्रकार जनों एवं जनमानस भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन हितेषी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भाजपा सरकार विगत 8 वर्षों से गरीब कल्याण के सबसे बड़े संकल्प की सिद्धि में जुटी हुई है,आज गांव को समृद्ध बनाने से लेकर शहरों के विकास की कल्पना को नित नए आयाम दिया जा रहे हैं, जहां एक और दिल्ली से पैसा निकलता है सीधे हितग्राही के खाते में जाता है ,ऐसी अनेक योजनाएं जो आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रशासन के साथ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य करती है आज देश खुशहाल समृद्धि और प्रगति की ओर आगे बढ़ गया है भारत का डंका विश्व के कोने-कोने में बज रहा है, आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से भारत का युवा वर्ग अपने खुद के दम पर आगे बढ़ रहा है और भारत को समृद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा ऐसी अनेक जन हितेषी महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर पत्रकारों के मध्य भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!