
भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता श्यामा ताहेड, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक व मण्डल अध्यक्ष सेवा डामोर के नेत्रत्व में शनिवार को थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया के गाँव से 35 से 40 सक्रिय कार्यक्रता कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रताओ का कहना है की देश में वर्तमान मोदी सरकार व राज्य में मामा शिवराज की सरकार किसान और जनहितैषी सरकार है सरकार की रीती-निति को देखकर हम भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा किसी व्यक्ति विशेष के लिए कार्य नही करती है भाजपा सदैव राष्ट्रहित और समाजहित के लिए कार्य करती आई है। हाल ही में कुछ दोनों पहले विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा किसी व्यक्ति को चप्पल से मारते हुए वीडियो सोसल मिडिया पर वायरल हुआ था जिससे वीरसिंह भूरिया की सोसल मिडिया पर काफी लोगो ने मजाक उड़ाया था अब उनके ही गाँव के एक साथ इतने सक्रिय व्यक्ति भाजपा में शामिल होने से विधायक भूरिया के लिए यह चुनावी वर्ष कितना नुकसान दायक होता है आने वाला समय ही बतायेगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी श्यामा ताहेड, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, मण्डल अध्यक्ष सेवा डामोर, वल्लु भूरिया, सोमेश भूरिया सहित कई कार्यक्रता बन्धु उपस्थित थे।