Homeभोपालकिसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न

किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का मार्गदर्शन प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को मिला।बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में प्रभावशाली, ताकतवर और युग दृष्टा नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए कई जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन है।  पाराशर ने कहा कि किसान मोर्चा सबसे ज्यादा समग्रता लिए हुए हैं। इसके पदाधिकारी होने के लिए किसी भी जाति, धर्म, उम्र का दायरा मायने नहीं रखता। किसान मोर्चा को दर्शन सिंह चौधरी के रूप में यशस्वी नेतृत्व मिला है।किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि 29 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर तक सुनी जायेगी। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल के गौरवान्वित 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किसान मोर्चा 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सप्ताह का आयोजन करेगा। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि भोजन जितना उपयोग में है केवल उतना पकाने एवं थाली में लेने का आग्रह किया जायेगा जिससे सामाजिक कार्यक्रमों में भोजन के दुरुपयोग को रोका जा सके।बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!