HomeUncategorizedमनुष्य अपने मानव जीवन में देवताओं जैसा कार्य करें -महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी...

मनुष्य अपने मानव जीवन में देवताओं जैसा कार्य करें -महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतिम दिन महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी जी महाराज ने यज्ञ पंडाल में पूर्णाहुति में पहुंचकर सभी जजमान को दर्शन दिए। एवं समस्त जजमानों को प्रतिष्ठा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद पूज्य गुरुदेव श्री कथा पंडाल पहुंचे जहां बड़ी संख्या मे उपस्थित पुरुष एवं माताओं बहनों ने पूज्य श्री का  जयकारा लगाते हुए भव्य अगवानी की। बाद समिति की ओर से एवं आमंत्रित सदस्यो ने  पूज्य गुरुदेव का एवं श्रीमद् भागवत गीता जी का पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया। बाद समिति के द्वारा आमंत्रित राष्ट्रीय भक्त मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पर्यटन मंत्री तपन भौमिक, मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश के भाई नरेंद्र जी चौहान(मारसाब),पूर्व इंदौर विधायक सुदर्शन गुप्ता,अश्विन शुक्ला पार्षद, राजू बंसल इंदौर का साफा बांधकर श्रीफल एवं दुपट्टा भेट कर सम्मान किया गया। मंच से तपन भौमिक ने पूज्य गुरुदेव श्री उत्तम स्वामी जी के गुणों का बखान करते हुए कहा की गुरुदेव नर्मदा की लंबी यात्रा पूर्ण कर हमे धर्म से जोड़ने झकनावदा पधारे है उनके द्वारा बहाई जा रही भागवत ज्ञान गंगा का आप सभी भक्त श्रवण कर अपने जीवन में उतारे एवं उत्तम स्वामी हमसे कभी दूर नहीं है गुरुदेव हर पल हर भक्त के दिलो में है। साथ ही कहा की उत्तम स्वामी जी की नर्मदा यात्रा में 11 साल से 84 साल के बच्चे भी यात्रा में शामिल थे और में 84 वर्ष के बुजुर्ग को बच्चा इसलिए बता रहा हु की मां के आगे हम सब अभी भी बच्चे ही है। मंच संचालन पूनमचंद कोठारी ने किया।

हनुमान चालीसा पाठ से शुरू हुई कथा
श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। बाद पूज्य श्री गुरुदेव ने कथा में कहा की विश्राम संसार से प्राप्त करो। मनुष्य बनकर चलोगे तो फिर भी पतन संभव नहीं है।मनुष्य देवताओं जैसा कार्य करे।मनुष्य जीवन में देवताओं ,गुरु एवं संतो जैसा कार्य करे।  इस बीच पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से  थोड़ा थोड़ा हरी का भजन करले केसे भजनों पर श्रोता झूम उठे। बाद भागवत कथा का आरती के बाद समापन हुआ।

धूम धाम से को गई प्राण प्रतिष्ठा

नगर में शिव परिवार नवग्रह शनि मंदिर,भेरूजी महाराज,हनुमानजी महाराज की प्रतिमाओं का विधि विधान पूर्वक ब्रह्ममहूरत में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। समस्त लाभार्थी परिवार ने हर्षोल्लास से साथ लाभ लिया।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्रीमद भगवद् कथा के मुख्य लाभार्थी लाखन सिंह सोलंकी झाबुआ,वीरेन्द्र सिंह सोलंकी झाबुआ  (झकनावदा वाले) परिवार,पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया,श्री राजपूत करणी सेना मूल प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान, प्रदैश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिहं सलवा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक,अजमेर सिंह भूरिया,मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया, डा.सरफराज खान,इसके साथ ही गुजरात,राजस्थान, महाराष्ट्र के बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित थे।

फले चुनरी का भव्य आयोजन हुआ
श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन ठिकाना झकनावदा दरबार  ठाकुर जगपाल सिंह राठौर परिवार के द्वारा फले चुनरी का आयोजन का लाभ लिया गया। जिसमे हजारों गुरु भक्तों ने महा प्रसादी का लाभ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!