HomeUncategorizedमलाईदार कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं निनामा,स्वास्थ्य विभाग उर्फ गड़बड़ झाला

मलाईदार कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं निनामा,स्वास्थ्य विभाग उर्फ गड़बड़ झाला

 

@वॉइस ऑफ झाबुआ          @Voice Of Jhabua 

कल्याणपुरा। जिले के स्वास्थ विभाग का भगवान ही मालिक है,आखिर क्यों उडाई जा रही है आदेशों की धज्जियां नियमों की धज्जियां उडाना तो कई स्वास्थ्य विभाग से सीखे जहां प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के आदेश भी इनके सामने बोने साबित हो रहे है। यहां मंत्रीजी और कलेक्टर नही गांधीछाप चलते है। जिनके सामने कोई कुछ भी नही। गांधीछाप है तो सब है नही है तो कुछ भी नही। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की मनमानी के चलते जिले के अधिकांश सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी हो या कार्यालयीन कर्मचारी अपने रसूख के बल पर या तो मनचाही जगह अटैच है या एकाधिक स्थानों का प्रभार सम्हाल रहे हे जिसके चलते स्वास्थय सेवाएं चरमराने लगी ही। आनेवाला समय बारिश शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का शुरू हो जाएगा ऐसे में अधिकारियों की मनमानी ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करती नजर आएगी। जिले का स्वास्थ्य महकमे के एक नही कई कारनामे समय समय पर उजागर होते रहते बावजूद स्वास्थ्य विभाग की स्थिति जस की तस बनी हुई ही।ताजा मामला जिले के कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया। दर असल कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेखपाल सुनील नीनामा का ट्रान्सफर दिनांक 16/82021को हो गया जिसको बीते एक साल सें ज्यादा हो गया आदेश मै स्थानांतरित शासकीय सेवक को एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप सें कार्यमुक्त किया जावे और इसका उत्तरदायित्व संबंधित संस्था प्रभारी होगा !  प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के आदेश भी इनके सामने कुछ नही है। ऐसे ही नियमों की धज्जियां उडती रही तो प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के आदेशों की क्या आवश्यकता। ऐसा लगता है स्वास्थ्य विभाग पर किसी ओर जगह का प्रशासन दिशा निर्देशित करता है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

मुझे जानकारी नहीं हैं अपनें बताया हैं मै दिखावाता हूँ

जयपाल सिह ठाकुर
सीएमएचओ झाबुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!