विनोद शर्मा
झाबुआ जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सारंगी नायब तहसीलदार प्रवीण अंसारी ने बुधवार को शासकीय सीनियर बालक छात्रावास और कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया छात्र-छात्राएं परीक्षा पूर्ण होने के कारण अपने घर जा चुके थे,नायक तहसीलदार प्रवीण अंसारी ने छात्रावास के रसोई घर की बारीकी से अवलोकन किया इसके अलावा साफ सफाई का छात्रावास ने काफी बेहतर मिला साथ ही अधीक्षको से चर्चा भी की नायब तहसीलदार अंसारी के द्वारा कन्या छात्रावास की छात्राओं के कमरों का निरीक्षण किया,इस दौरान नायब तहसीलदार अंसारी के साथ राजस्व निरीक्षक देवराम निहर्ता एवं हल्का पटवारी ईश्वरलाल पाटीदार साथ में मौजूद थे,