एसपी साहब…! नम जैसे सटोरियों चाकु की नोक पर कर रहे है अपराध…!
सट्टे जुए की चपेट में आने से अपराधों का ग्राफ भी झाबुआ नगर में बढता ही जा रहा है और नम जैसे सटोरियों की वजह से कई लोगों के घर बर्बाद हो चुके है। सोमवार की ही घटना ले लो। एक युवक के साथ नम ने मारपीट की और मामला थाने तक पहुंच गया पुलिस ने मामले में इतनी गंभीरता भी नही दिखाई अगर गंभीरता दिखाते हो कई बडी धाराओं में मामला दर्ज हो सकता था… अगर ये आदतन अपराधी न होता तो महिलाओं को थाने पर आकर रोना बिलखना नही पडता। वहीं दुसरी महिला वीडियों में साफ कहती नजर आ रही है। नगर की वजह से हमारा घर बार बिक गया। नम के भाई कालम पर भी कई अपराध पंजीबद्ध है। वाॅइस ऑफ झाबुआ ने प्रमुखता से सट्टे के कारोबारियों के ठिकाने और उनके नाम सहीत खबर का प्रकाशन किया गया था मगर कोई कार्रवाई नही की गई। इनके खिलाफ जो भी गया या तो उन्हे ये डराते धमकाते है या फिर उन्हे झुठे मामले में फंसाने की कोशिश करते है। सोमवार को हुई घटना से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि नम उर्फ नईम आदतन अपराधी है इस पर लगाम कसना बहुत जरूरी है… हुडा मारूती नगर… बाडकुआ… छोटी गोला छोटी खराडी फलिया… बिलीडोज… मेलपाडा, नल्दी भोयरा, कालापीपल, मटन मार्केट ऐसे कई जगहों पर इसने अपने सट्टे का मायाजाल फैला रखा है। मगर न जाने क्यों झाबुआ पुलिस इन पर कार्रवाई नही कर रही है।
RELATED ARTICLES