
@वॉइस ऑफ झाबुआ @Voice Of Jhabua
कोंग्रेस नेता विनय भाबर के नेतृत्व में ग्रामीणों ओर सरपंचों द्वारा जिला कलेक्टर साहब के नाम एक ज्ञापन सोंपा गया जिसमें उन्होंने मांग की है झाबुआ जिला आदिवासी जिला है यहां पर अधिकतर सुविधाओं का अभाव है उसमे से एक पानी भी है देश को आजादी हुए 75 साल हो गए है पर झाबुआ जिले में लोग अभी भी पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे है आज गांव में महिलाओं को कहीं किलो मीटर दूर से पीने का पानी भर कर लेना पड़ता है गांव में ग्रामीण अपने पालतू जानवर भी पालते है उनको भी पानी की आवश्कता होती है बिना पानी के जानवर भी नहीं रह सकते है ऐसे में गांव की महिलाओं को पानी भरने जाना पड़ता है गावो में नदी नाले सुख जाते है ऐसे में गांव के लोगो को नदी में गड्डा कर के पीने का पानी निकालना पड़ता है उसी गड्डे का पानी जानवर भी पिता है और इंसान को भी वही पानी पीने को मजबूत होना पड़ता है गांव के लोगो द्वारा कही बार हैडपंप के लिए आवेदन दे कर हैडपंप लगने की मांग की गई पर कोई सुनवाई नहीं की गई हमेशा झुटा आश्वासन दिया जाता है कि आप की मांग जल्द पूरी की जाएगी परन्तु हमेशा की तरह ग्रामीण प्यासे ही रह जाते है और मजबूरन लोगो को नदी में गडडा खोद कर अपनी और अपने जानवरो कि प्यास भूजानी पड़ती हैअत: श्री मान कलेक्टर महोदय जी से निवेदन है कि सभी गांव के फलीय में जहा हैडपंप की आवश्कता है वहा हैडपंप लगने का कष्ट करे अगर इस बार भी गांव के लोगो की मांग को अनदेखा किया गया तो मजबूरन हम सभी को धरना देने पर मजबूत होना पड़ेगा