वॉइस ऑफ झाबुआ
ठगों के भी क्या कहने… आधुनिकता के इस दौर में ये ठग युवाओं को कैसे अपना शिकार बनाते है ये तो आप सोच भी नही सकते। ऐसे ही खवासा के चार युवा है जो आदिवासी बाहुल्य जिले में युवाओं को अपना शिकार बना रहे है… ये ठग है अर्पित, संदेश, अंकित और हर्षित है। जो गोवा कसीनों नाम की एक ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टे का काला कारोबार चलाते है… और 10 लाख दो और हर रोज 10 हजार हर रोज कमाओ… एक लाख पर तीन हजार रूपये रोज… इस काले खेल को बडी शातिरता से इन बदमाशों ने जमाया है… पैसा जमा करों और खेल खेलो… और ये पुरा खेल आईडी के मार्फत होता है… वहीं लेनी देनी भी ऑनलाइन होती है जिसके लिए इन्होने दिन भी डिसाईड कर रखा है… जुए सट्टे का ये ऐसा काला कारोबार है जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है और इस खेल और चेट भी मगर पुलिस इन पर कब शिकंजा कसेगी ये समझ से परे है। मगर हां जल्द ही इन ठगोरों पर नकेल न कसी गई तो ये पुरे जिले को बर्बाद कर के रख देगे… कौन कौन है इनका शिकार और कहां तक फैला है इनका जाल ये अगले अंक में …!
