Homeअलीराजपुरप्रभारी मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तिगाऊँ को खट्टाली नानपुर मार्ग पर स्थित पलासदा...

प्रभारी मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तिगाऊँ को खट्टाली नानपुर मार्ग पर स्थित पलासदा से मोही रोड निर्माण की महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया 

बड़ी खट्टाली बिलाल खत्री 

ज़िले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाऊँ को मंगलवार सायंकाल अलीराजपुर प्रवास के दोरान ग्राम पलासदा से मोही तक एम पी आर डी सी द्वारा स्वीकृत जोबट से नानपुर मार्ग जिसकी लागत 67 करोड़ रुपए है। उक्त मार्ग 22 किलो मीटर का स्वीकृत था, लेकिन जोबट से नानपुर तक 20 किलो मीटर तक मार्ग एवं पुल पुलिया बनकर तेयार हो चुका है। मात्र दो किलो मीटर पलासदा से मोही तक का रोड वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की ज़मीन विवाद के कारण छूट गया है। इस सम्बंध में ग्राम बड़ी खट्टाली के पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता पलासदा के सरपंच मुलेश बघेल एवं भाजपा नेता मदन लढढा भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय मालवी  ने ज़िले के प्रभारी मंत्री को उक्त रोड निर्माण में आ रही असुविधा से अवगत कराया एवं उक्त दो किलो मीटर मार्ग शीघ्र बनवाने की विशेष पहल की इस अवसर पर उपस्थित जोबट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत एवं अलीराजपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान भाजपा ज़िला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल एवं विशाल रावत ने प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया की ग्राम पलासदा से मोही तक दो किलो मीटर का मार्ग जो छूटा हुआ है। वह बन ना बहुत ज़रूरी है,उक्त मार्ग पर दो किलोमीटर रोड की हालत बहुत ख़राब हे प्रभारी मंत्री  राजवर्धन सिंह दत्तिगाऊँ ने तत्काल एम पी आर डी सी के उपस्थित अधिकारी को एवं ज़िला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अलीराजपुर को तत्काल इस ओर प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उक्त रोड छूट जाने से क्षेत्र में ग्रामिनो व वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हे प्रभारी मंत्री ने उपस्थित विधायक श्रीमती रावत को आसवासन दिया की उक्त रोड शीघ्र ही बनवाया जावेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!